खान'दान का सच: 203 नेता, 45 अफसरों के परिजनों के पास हैं 494 खानें
- बाबूलाल शर्मा/आनंद चौधरी
- Sep 21, 2015, 07:32 AM IST
1 of 9
खनन कारोबार के ये बड़े नाम: राजसमंद सांसद हरिओम राठौड़, पूर्व विधायक मोहन लाल अग्रवाल के परिजनों के पास 28-28 खानें हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा के रिश्तेदारों के नाम 11, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के परिजनों के नाम 9 खानें हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ का परिवार 9 और पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल का परिवार 12 खानों से जुड़ा है।
खान कारोबार में आईएएस, आईपीएस, आरएएस व अन्य अफसरों के रिश्तेदार भी पीछे नहीं हैं। गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार आईएएस अशोक शेखर के रिश्तेदार 16 खानों के कारोबार से जुड़े हैं (हालांकि अशोक शेखर का कहना है कि उनके पास कोई खान नहीं है)। पूर्व आईपीएस ब्रजेंद्र झाला और उनके नजदीकी लोगों के नाम पर 7 खानें हैं। खनन के इस कारोबार में सांसद और विधायक ही नहीं, बल्कि जिला परिषद, नगर पालिका स्तर के नेता और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं।
जयपुर. राजस्थान में माइनिंग का मायाजाल किसी तिलिस्मी कहानी से कम नहीं है। बस कहानी के सारे पात्र कुछ नेताओं, अफसरों और उनके रिश्तेदारों के इर्द-गिर्द ही घूमते हैं। अब भूमिका भी देख ही लीजिए-गौर करें 203 नेता, 45 अफसरों के परिजनों के पास 494 खानें हैं। भास्कर को मिली एक गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार 25 मौजूदा व पूर्व मंत्री और 178 वर्तमान व पूर्व विधायकों के परिजन खानों के मालिक हैं।
नेताओं व उनके रिश्तेदारों के पास 372 तथा अफसरों व उनके परिजनों के पास 122 खानें हैं। कांग्रेस और भाजपा के अधिकांश नेता इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। भास्कर ने रिपोर्ट में दिए गए नाम और खानों के नंबरों के आधार पर कई स्तर पर पुष्टि की। संबंधित नेताओं और अफसरों से बातचीत के अलावा विभागीय स्तर पर भी मिलान किया गया। इतना ही नहीं इनके रिश्तेदार और परिवारजनों से भी बात की गई। रिपोर्ट में सिर्फ लाइसेंसशुदा खानों का ही जिक्र है।
खनन कारोबार के ये बड़े नाम: राजसमंद सांसद हरिओम राठौड़, पूर्व विधायक मोहन लाल अग्रवाल के परिजनों के पास 28-28 खानें हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा के रिश्तेदारों के नाम 11, पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के परिजनों के नाम 9 खानें हैं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ का परिवार 9 और पूर्व विधायक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल का परिवार 12 खानों से जुड़ा है।
खान कारोबार में आईएएस, आईपीएस, आरएएस व अन्य अफसरों के रिश्तेदार भी पीछे नहीं हैं। गोपनीय रिपोर्ट के अनुसार आईएएस अशोक शेखर के रिश्तेदार 16 खानों के कारोबार से जुड़े हैं (हालांकि अशोक शेखर का कहना है कि उनके पास कोई खान नहीं है)। पूर्व आईपीएस ब्रजेंद्र झाला और उनके नजदीकी लोगों के नाम पर 7 खानें हैं। खनन के इस कारोबार में सांसद और विधायक ही नहीं, बल्कि जिला परिषद, नगर पालिका स्तर के नेता और उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें दो लाख करोड़ का है खान कारोबार खनन कंपनियों में पार्टनर हैं बड़े नेता
इनपुट:- जोधपुर- भंवर जांगिड़, उदयपुर- भवभूित भट्ट, बांसवाड़ा- अनुपम दीक्षित, भीलवाड़ा- नरेंद्र जाट।
नोट:- रिपोर्ट में शामिल कुछ खानें सरेंडर, निरस्त या ट्रांसफर हो सकती हैं। खान धारकों के कुछ नाम शामिल नहीं हैं। पड़ताल जारी है। आपके पास दस्तावेज हों तो हमें 9772201707, 9928302969 पर भेजें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें